बुध गोचर 2026: मेष से कन्या राशियों पर प्रभाव और सटीक उपाय

बुध गोचर 2026 मेष से कन्या राशियों पर प्रभाव

मेष से कन्या राशियों में बुध के गोचर का महा प्रभाव और उसका सटीक उपाय क्या है? जानने के लिए आचार्य अंकुश के साथ मंगल भवन के इस लेख में समझते हैं कि, आपका कैरियर धन स्वास्थ्य पर इस गोचर का क्या बड़ा बदलाव होने वाला है। हमारे इस लेख में अंत तक बने रहें।

Table of Contents

बुध का गोचर मेष राशि के पंचम स्थान में हो रहा है जो, शिक्षा बौद्धिक शक्ति सृजनात्मक प्रेम से जुड़ा हुआ महत्वपूर्ण स्थान है।

इस गोचर के कारण पढ़ने लिखने वाले विद्यार्थियों को अत्यंत शुभ और सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। जिससे आपकी बौद्धिक क्षमता मजबूत होगी। यदि आप किसी शोध प्रतियोगी परीक्षा या उच्च शिक्षा की तैयारी कर रहे हैं। तो, वहां पर आपको बेहतरीन सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है। लेकिन आपके यहां पर और सक्रिय होकर प्रयास करने की जरूरत रहेगी। इधर-उधर की बातों में अपने मन को ना भड़कने दें, अन्यथा उद्देश्यों से पीछे रह सकते हैं। 

बुद्ध का इस राशि में प्रवेश आपके धन और आर्थिक स्थिति को सुधारने वाला रहेगा। लेकिन आपके यहां पर अपने कम्युनिकेशन स्किल को और मजबूत करते हुए मार्केटिंग लॉटरी उद्योग धंधों से लाभ कमाने के लिए अवसर मिलेंगे। प्रेम और चाहत के मामलों में देखें तो, साथी प्यार और चाहत भरी नजरों से देखता रहेगा। लेकिन आपका जो अहंकार है कि मैं ही जो कहता हूं या करता हूं वही सही है। यहां पर संबंधों में झगड़ा और लड़ाई को दे सकता है। 

शारीरिक और मानसिक सेहत के लिहाज से यह समय निश्चित परिणाम को देने वाला रहेगा। यहां अपने खान-पान के साथ दिनचर्या को और अच्छा बनने पर आपको ध्यान केंद्रित करना पड़ेगा। 

  • भगवान गणपति की पूजा आराधना करें और उन्हें शुद्ध स्थान की 21 दूर्वा अर्पित करें।

इस राशि के जातकों के लिए बुध का गोचर बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। क्योंकि यहां पर बुध ने आपके भूमि भवन घरेलू सुख सुविधा और माता के भाव में गोचर कर रहा है। 

इस राशि वालों को संबंधित व्यवसाय को और अच्छा बनाने तथा अपने सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलता रहेगा। जिससे एक सकारात्मक वातावरण प्राप्त होगा। विशेष किसी प्रॉपर्टी या कंस्ट्रक्शन तथा ऑटोमोबाइल के क्षेत्र से जुड़े हैं या सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र से जुड़े हैं तो, वहां आपको अच्छी सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है। इस दौरान अपने प्रोजेक्ट में लाभ कमाने में सफल रहेंगे। 

बुध ग्रह कार्य सिंह राशिगत गोचर आपके लिए भूमि वाहन भवन नए मकान का निर्माण कोई जमीन की खरीद और सुख सुविधाओं को बढ़ाने में बहुत अच्छा दिखाई दे रहा है। इस दौरान आपके घर परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। इस दौरान यदि कोई संपत्ति के विवाद सुलझाना चाह रहे हैं तो, वहां सफलता मिलेगी। लेकिन केतु ने परिवार में पेच फंसा रखी है, जिससे विशेष रूप से माता के स्वास्थ्य में समस्याएं हो सकती हैं गले में खराश सीने में जकड़न में हड्डियों की कमजोरी उन्हें परेशान कर सकती है अपने सेहत का भी ख्याल रखें। 

स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से बुध का यह गोचर मिले-जुले प्रणाम को दिखा रहा है। यहां आपको कई बार किसी घर के बुजुर्ग सदस्य के सेहत की चिंताएं या घर की साज सज्जा को लेकर परेशानी दे सकता है। सावधानी बनाकर चलें।

इस राशि के लिए बुध का गोचर पराक्रम भाव में हो रहा है क्योंकि इस राशि के स्वामी बुध ही हैं जो, आपके शारीरिक पराक्रम बल और छोटे भाई बहनों तथा कम्युनिकेशन स्किल को दर्शाता है। राशि स्वामी आपको इस समय फायदेमंद छोटी-छोटी यात्रा में भेज सकते हैं। 

  • गाय को हरा चारा पेट भर खिलाएं और मां दुर्गा की पूजा आराधना करें। 

इस दौरान आप अपनी क्षमताओं को साबित करते हुए संबंधित उद्योग धंधों में बहुत अच्छी स्थिति बनाने में सफल रहेंगे। आपकी लेखन क्षमता बोलने की सहेली प्रस्तुतीकरण फिल्म मीडिया मार्केटिंग जर्नलिज्म वकालत परामर्श यानी इनसे जुड़े क्षेत्रों में विशेष उन्नति बुध ग्रह दे सकता है क्योंकि बुद्धि का कारक माना गया है। इस दौरान कोई नया प्रोजेक्ट नए लोगों से संपर्क और भविष्य में उनसे अच्छे लाभ और व्यापार की स्थिति बनेगी। 

बुध आपकी राशि के स्वामी है, आपके धन लाभ को अच्छा करने वाला रहेगा। छोटी-छोटी आपकी यात्रा इस दौरान होगी। लेकिन लाभ जरूर मिलेगा। भाई बहनों के साथ सामंजस्य बना रहेगा। लेकिन छोटी-छोटी बातों में कई बार लड़ाई झगड़ा हो सकती है, क्योंकि केतु ने कहीं ना कहीं यहां पर अड़ंगा डालने का काम किया है। सावधानी से चले तो आपको नुकसान नहीं लगेगा इस दौरान कोई कीमती दस्तावेज मोबाइल या अन्य चीज गुम हो सकती है। यहां सावधानी बनकर चले। 

शारीरिक और मानसिक क्षमता अच्छी होगी। लेकिन केतु और सूर्य की युति बुध ग्रह का प्रभाव आपके कंधे हथेलियां बाजू या नसों में दर्द को दे सकता है। सावधानी बनाकर चलें।

  • सोमवार के दिन भगवान शिव को पहले गाय की कच्ची दूध और फिर गंगाजल से स्नान कराएं और ब्राह्मणों को कुछ दान दक्षिणा करें। 

इस राशि में बुध का जो गोचर है, वह कुटुंब और उनके धन भाव में प्रभाव डालने वाला रहेगा। बुध यहां पर उनकी संचित पूंजी बोलचाल की भाषा और कुटुंब के मामलों में अपने प्रभाव दे सकता है। 

उद्योग धंधों और संबंधित कारोबार या व्यवसाय में आपको इस दौरान अच्छा लाभ पाने के लिए भाग दौड़ करनी पड़ेगी। अवसरों की यहां पर भरमार दिखाई देती है। लेकिन उन्हें सही समय पर जज करना और निर्णय लेना आपके लिए चुनौती पूर्ण हो सकता है। करियर की यहां लंबी उड़ान आप भरते हुए दिखाई दे रहे हैं। जिससे फिल्म कला प्रबंधन चिकित्सा राजनीति के क्षेत्र में बहुत अच्छी स्थिति बनती हुई दिखाई दे रही है। हालांकि यहां आपको अपने स्तर पर क्रोध और गुस्से से बचना चाहिए। नहीं अंतिम दौर पर आपकी बात बिगड़ सकती है। 

इस गोचर से आपके धन में बहुत बड़ी वृद्धि के योग बन रहे हैं। बैंक बैलेंस नगदी पूंजी की आवाक तथा महंगे आभूषणों को आप इस दौरान खरीद सकते हैं और आपको इनका लाभ होगा। कोई धन रुक या फंसा है तो, उसके मिलने के बहुत अच्छे योग हैं। घर परिवार या कुटुंब कबीले में कोई ऐसी बात में अनावश्यक हस्तक्षेप ना करें जो लोगों को बुरी लगे चुभ जाए इससे आपकी पारिवारिक साख धूमिल होगी और घर का माहौल तनावपूर्ण हो सकता है।

इस दौरान आपको अपने कानों की सफाई और दांतों की सफाई मसूड़े की सफाई का विशेष ध्यान देना चाहिए। क्योंकि यहां पर संक्रमण की स्थिति हो सकती है और ऐसे भोजन जो अत्यधिक तले भुने हुए हो जो कि, अपने प्रकृति को खो चुके हैं, उन्हें नहीं खाना चाहिए। 

  • भगवान लक्ष्मी नारायण की पूजा करें और कपूर से उनकी आरती उतारे तथा शुद्ध मिठाइयां उनके सामने अर्पित करें। 

इस राशि में ही बुध का गोचर तन भाव में हो रहा है। यहां आपके राशि स्वामी शक्तिशाली है और युवराज का आगमन राज्यसभा में हुआ है। 

इऊ ग्रह के गोचर के कारण आपके व्यावसायिक जीवन में बहुत अच्छी बढ़त होगी। आपकी नेतृत्व क्षमताएं बहुत मजबूत और तर्कसंगत होंगे। जिससे संबंधित क्षेत्र में उन्हें बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाएगा। करियर के क्षेत्र में यदि आप सरकारी या निजी क्षेत्र में अप्लाई कर रहे हैं तो, वहां सफलता के बहुत अच्छी योग बन रहे हैं। या कार्यरत हैं आप तो, पदोन्नति आपके पाले में आएगी। लेकिन यह बिल्कुल ना करें किसी सक्षम या वरिष्ठ अधिकारी कर्मचारी के साथ बहस अनावश्यक बिल्कुल ना करें। 

आय के जो स्रोत हैं वहां से आपको इस दौरान आमदनी मिलती रहेगी और आपका जीवन स्तर सुंदर और शानदार बना रहेगा। हालांकि बढ़ते हुए आधुनिक खर्चों की वजह से आपका बजट यहां कई बार गड़बड़ा सकता है। वैवाहिक जीवन में छोटी-छोटी बातों में झगड़े से बचें आवेश और क्रोध में आकर उन्हें कोई ऐसा शब्द ना कहें, जिससे संबंध खराब हो। क्योंकि यह स्थिति संबंधों को खराब कर सकती है।

यहां जो ग्रहों का त्रिकोणीय प्रभाव निर्मित हो रहा है, वह यह बता रहा है कि, आपकी सेहत में थकान सर दर्द बीपी पेट दर्द माइग्रेशन आंखों में खुजली या जलन की शिकायत तथा बालों का झड़ना शुरू हो सकता है। 

  • प्रातः काल स्नान के बाद भगवान सूर्य को तांबे के लोटे में कुमकुम मिलाकर जल अर्पित करें, यदि कनेर और मंदार का पुष्प मिले तो, उसे जरूर अर्पित करें। जितना हो सके आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ जरूर करें। 

आपकी राशि के स्वामी का गोचर 12वें भाव में हो रहा है। इस भाव को विदेश यात्रा खर्च हांनि मोक्ष का भाव और अस्पताल तथा अन्य तरह की समस्याओं से जोड़कर के भी देखा जाता है। 

निजी और सरकारी क्षेत्र में यदि आप रोजगार के लिए प्रयास रत हैं तो, आपके यहां बहुत बड़ी कामयाबी मिलती हुई दिखाई दे रही है। व्यावसायिक और औद्योगिक तथा अन्य मामलों में जो देखा जाए तो, यहां पर आपको अधिक भाग दौड़ करना पड़ सकता है। यहां तो शुभ संकेत मिल ही रहे हैं। लेकिन राशि स्वामी जब यहां पहुंचते हैं और उन्हें मन के मुताबिक स्थिति नहीं मिल पाती तो, आपके ऑफिस की राजनीति और कार्य स्थल तथा व्यापारिक क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा के कारण कई बार आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। जहां आपकी छवि कमजोर पड़ सकती है। लेकिन विदेश तथा दूर देश के क्षेत्र में व्यापार को प्रसारित करने में बहुत बड़ा आपको लाभ मिल सकता है, यानी टर्निंग पॉइंट आ सकता है। 

बुध गोचर 2026 मेष से कन्या राशियों पर प्रभाव

इस दौरान आपके खर्चे में अचानक बढ़त देखने को मिल सकती है। यानी घर के जरूरत के समान इलेक्ट्रॉनिक सामान मोबाइल अन्य तरह की जो उपकरण है, उनकी मरम्मत और अन्य खर्चो की लिस्ट आपके जेब को ढीली कर सकती है। पारिवारिक जीवन में

सामंजस्य रहेगा। लेकिन छोटी-छोटी बातों में तनाव और झगड़ा आपको परेशान कर सकते हैं। इस दौरान किसी लड़ाई झगड़ा कोर्ट कचहरी की फाइल खुल सकती है। जिससे आप यहां पर भाग दौड़ करते हुए तथा धन खर्च करते हुए दिखाई देंगे। 

राशि स्वामी का गोचर करना यह बता रहा है कि, इस दौरान आप की भाग दौड़ बनी रहेगी। लेकिन सेहत में थकान चोट मानसिक पीड़ा बीपी परेशान कर सकते हैं। 

नियमित दिनचर्या की ओर बढ़े, हल्के व्यायाम जरूर करें। 

  • धार्मिक और शैक्षिक पाठ्यक्रमों का दान विद्यार्थियों और ब्राह्मणों को करना चाहिए। गाय को हरा चारा और 100 ग्राम गुड़ जरूर खिलाएं। 

Q1. बुध गोचर 2026 का 12 राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा?

An. बुध गोचर का प्रभाव प्रत्येक राशि के लिए अलग रहेगा। इसका असर मुख्य रूप से करियर, शिक्षा, धन, व्यापार, स्वास्थ्य, प्रेम और पारिवारिक जीवन पर देखा जा सकता है।

Q2. बुध गोचर किन क्षेत्रों को सबसे अधिक प्रभावित करता है?

An. ज्योतिष में बुध को बुद्धि, शिक्षा, वाणी, संचार, व्यापार, गणना और तर्क का कारक माना जाता है। इसलिए इसके गोचर का प्रभाव इन क्षेत्रों में विशेष रूप से देखा जाता है।

Q3. मेष राशि के लिए बुध गोचर कैसा रहेगा?

An. मेष राशि के जातकों के लिए बुध का पंचम भाव में गोचर शिक्षा, बुद्धि, रचनात्मकता और प्रेम संबंधों के लिए सकारात्मक रह सकता है। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में लाभ मिलने के योग बन सकते हैं।

Q4. वृषभ राशि के लिए बुध गोचर का क्या प्रभाव होगा?

An. वृषभ राशि के लिए बुध का गोचर सुख भाव में होने से भूमि, भवन, वाहन, घरेलू सुख और करियर में प्रगति के अवसर मिल सकते हैं। संपत्ति संबंधी मामलों में भी सकारात्मक परिणाम संभव हैं।

Q5. मिथुन राशि के लिए बुध गोचर शुभ है या अशुभ?

An. मिथुन राशि के स्वामी बुध हैं और पराक्रम भाव में इसका गोचर संचार, लेखन, मार्केटिंग, मीडिया, व्यापार और नए संपर्कों में लाभ दे सकता है। हालांकि महत्वपूर्ण दस्तावेजों और कीमती सामान को लेकर सावधानी रखें।

Q6. बुध गोचर के दौरान कौन-सा उपाय करना चाहिए?

An. बुध से जुड़े शुभ प्रभावों के लिए भगवान गणपति की पूजा और दूर्वा अर्पित करना, गाय को हरा चारा खिलाना तथा धार्मिक एवं शैक्षिक सामग्री का दान करना शुभ माना जाता है। राशि के अनुसार उपाय अलग हो सकता है।

Related Post

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *