बुध गोचर 2025! वृषभ राशि से होगा मिथुन राशि में गोचर जानिए, आपकी राशि पर है कैसा प्रभाव

बुध गोचर 2025

बुध गोचर: ग्रहों की संरचना में, एक और महत्वपूर्ण घटना होने वाली है! फिर से एक और महत्वपूर्ण ग्रह अपनी राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं! हमें हमारे मंगल भवन के ज्योतिष आचार्यों  से यह ज्ञात हुआ कि, दिनांक 23 मई को दोपहर 1 बजे बुध का गोचर वृषभ राशि में होगा! इसके बाद बुध 6 जून की सुबह 9 बजकर 27 मिनट तक वे वृष राशि में ही गोचर के दौरान विराजमान रहेंगे! उसके बाद उनका गोचर मिथुन राशि में होगा!

आइए आज के इस ‘मंगल भवन’ के लेख में हम बुध का गोचर जो कि मिथुन राशि में, होने वाला है! इस विषय पर विस्तृत चर्चा करेंगे! जिसमें हम जानेंगे बुध का गोचर मिथुन राशि को कैसे प्रभावित करेगा! साथ ही इसका प्रभाव अन्य राशियों पर किस प्रकार होगा यह भी जानेंगे-   

ज्योतिष में, बुध ग्रह विद्या, शिल्प, कंप्यूटर, वाणिज्य और दसवें भाव के कारक हैं। उन्हें हम बुद्धि और वाणी के देवता की संज्ञा देते हैं! जो सीधा असर दिमाग से मेहनत बुद्धि और तर्क पूर्ण कार्यों और वाणी से संबंधित कार्यों पर करते हैं! शरीर की संरचना में बुध का प्रभाव गले और कंधे पर होता है।

साल 2025 में 6 जून को बुध का गोचर मिथुन राशि के साथ अन्य राशियों को कैसे प्रभावित करेगा! इस प्रभावों के लिए आपको क्या उपाय करने चाहिए आइए हम आपको बताएंगे इस लेख में आगे-

ज्योतिष में, शिक्षा, वाणी और व्यापार के कारक और सभी ग्रहों में बहुत ही महत्वपूर्ण ग्रह बुध दिनांक 6 जून 2025 की सुबह 09 बजकर 15 मिनट पर मिथुन राशि में गोचर करने जा रहे हैं। इस राशि में बुध लगभग 22 जून तक रहने वाले हैं। मिथुन राशि बुध ग्रह की स्वयं की राशि है। इसलिए मिथुन राशि के लिए बुध की यह स्थिति मजबूत स्थिति मानी जाएगी! 

ज्योतिष की प्रमुख गणना में, बुध ग्रह को बुद्धि का कारक माना जाता है। क्योंकि, यह एकमात्र ऐसे ग्रह हैं, जो आपको बुद्धि, तर्क और बल देकर विभिन्न क्षेत्रों में सफल बनाते हैं! यानी बुध ग्रह को प्राथमिक शिक्षा का ऐसा कारक बताया गया है जो बुद्धि को सही दिशा देने की महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं! कहने का अर्थ यह है कि, भले ही सम्पूर्ण शिक्षा के मामले में बुध ग्रह का प्रभाव रहता है; लेकिन प्राथमिक शिक्षा में उनकी विशेष भूमिका होती है! बुध से प्रभावित क्षेत्र लिखाई-पढ़ाई, पब्लिकेशन, बोलना, समझना, मार्केटिंग जैसे काम होते हैं! 

अब बात आती है, व्यापार की तो, व्यापार में लाभ भी बुध ग्रह के शुभ प्रभाव से ही होता है! इतना ही नहीं, बुध को दूरसंचार और वाद-विवाद जैसे मामलों में विशेष आधिपत्य माना गया है। अतः इन सभी मामलों में बुध की मजबूत स्थिति सकारात्मक परिणाम दे सकती है। यानी हम यह कह सकते हैं कि, कुंडली में भावों के अनुरूप बुध के परिणाम सकारात्मक और नकारात्मक हो सकते हैं!

यदि किसी की कुंडली में बुध ग्रह अनुकूल स्थिति में है, शुभ प्रभाव देंगे और वहीं यदि किसी मामले में बुध ग्रह अशुभ स्थिति में अनुकूल ग्रह के साथ न होने पर अशुभ प्रभाव देने वाले ग्रह माने जाएँगे! साल 2025 में, दिनांक 6 जून से लेकर 22 जून 2025 तक बुध ग्रह अपनी राशि में रहेंगे।

इसके अलावा, बुध ग्रह उच्च शिक्षा के कारक, ज्ञान अनुभव और व्यवस्थापन के ग्रह गुरु बृहस्पति के साथ युति करेंगे। इस स्थिति में, बुध, बृहस्पति ग्रह के सानिध्य में रहेंगे। यद्यपि कुछ मामलों में इन दोनों ग्रहों का स्वभाव अलग-अलग हो सकता है! लेकिन सामान्य तौर पर इन ग्रहों की युति के परिणाम अधिकांश अनुकूल ही होते हैं! विशेषकर शिक्षा के क्षेत्र से सम्बन्धित मामले में और व्यापार\व्यवसाय से जुड़े लाभ के लिए बुध ग्रह का प्रभाव बहुत शुभ होता है! 

लेकिन, इन सबके बावजूद बुध और गुरु बृहस्पति के बीच कुछ मामलों में अनुकूलता न होने पर, बाजारों में अचानक से मंदी या तेजी देखने को मिल सकती है! हालांकि, शुभ और सकारात्मक परिणाम अधिक ही होंगे ! इसलिए व्यापार\ व्यवसाय से जुड़े हुए जातकों को, गंभीरता और समझदारी से कार्य करने की सलाह है! और इसी प्रकार आपको लाभ मिलने की अच्छी संभावनाएं हैं! आगे लेख में हम जानेंगे, बुध का मिथुन राशि में गोचर का आपकी राशि को कैसे प्रभावित करेगा! 

राशि चक्र में मिथुन राशि का तीसरा स्थान है! जो वायु तत्व से जुड़ी है। स्वभाव से इस राशि के जातक चतुर, बातचीत में माहिर, विनम्र और कुशल होते हैं। ज्योतिष के अनुसार, बुध का मिथुन में गोचर बहुत शुभ माना जाता है। साल 2025 में, बुध 6 जून 2025 को सुबह 9 बजकर 29 मिनट पर वृषभ से मिथुन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं! जो 22 जून तक इसी राशि में रहेंगे! 

बुध ग्रह अपनी राशि मिथुन में स्वग्रही होकर अपना पूरा प्रभाव दिखाते हैं! यानी ऐसे में, बुध के शुभ प्रभाव से बुद्धि, संवाद और तर्कशक्ति अपने चरम पर होती है। साथ ही, इस गोचर से वाणी, व्यापार, लेखन, और संचार से जुड़े क्षेत्रों को बहुत ही शुभ प्रभाव मिलते हैं! नए-नए कार्यों को सीखने की ललक होती है, व्यापार\व्यवसाय से जुड़े मामलों में लाभ होकर सफलता मिलती है! साथ ही, मीडिया, विज्ञापन व शिक्षा क्षेत्र में भी गोचर के शुभ प्रभाव से सफलता के मार्ग खुलते हैं। कुल-मिलाकर हम यह कह सकते हैं कि, बुध का गोचर मिथुन राशि में होने से फायदे ही फायदे होते हैं! 

ग्रहों के गोचर का राशि चक्र की सभी राशियों पर अच्छे या बुरे प्रभाव देने वाला होता है! उसी प्रकार, बुध का गोचर मिथुन राशि में होने पर सभी राशियां प्रभावित होंगी! चूंकि, मिथुन राशि बुध की स्वराशि है, जहाँ वे सबसे मजबूत स्थिति में होते हैं! यह गोचर मानसिक स्पष्टता, व्यापार और व्यवसाय के लाभ और संवाद से जुड़े क्षेत्रों में सफलता देने का कार्य करते हैं! आप भी जान लें, आपकी राशि पर कैसा प्रभाव होने वाला है!……

बुध के मिथुन राशि में गोचर से, मेष राशि के जातकों के व्यक्तित्व, बातचीत और विचार प्रभावशाली होंगे। लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनेगे! जो जातक, लेखन, मार्केटिंग या शिक्षा से जुड़े हैं उनके लिए यह समय चमकने का होगा! यात्राओं और नए लोगो से पहचान होगी जो आगे आपके लिए लाभकारी रहेगी! 

वृषभ राशि के जातकों के लिए आर्थिक रूप से लाभ होगा! धन-संबंधी मामलों में सुधार की स्थिति बनेगी! जो भी कार्य करें सोच-विचार कर करने से लाभ होगा! वाणी में मधुरता आएगी जिससे परिवार और समाज में रिश्ते मजबूत होंगे। यदि कोई जातक लम्बे समय से किसी कार्य को करने के बारे में सोच रहा है तो; यह समय अच्छा है कार्य शुरू करने के लिए! 

मिथुन राशि के जातकों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। वाणी में आकर्षण आएगा, जिससे लोग आपसे सहमत होंगे और आपकी बात को महत्व देंगे! नई योजनाएं शुरू करने और अपनी स्वयं की पहचान बनाने का यह समय बहुत अच्छा है! 

कर्क राशि के जातकों के विचार उच्च और गहरे होंगे!  विश्लेषण करने की शक्ति बढ़ेगी जिससे आप सही निर्णय लेने में सक्षम होंगे! लेखन, शोध या रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

समाज और व्यक्तिगत संबंधों में, मजबूती आएगी। मित्रों का अच्छा साथ मिलेगा! सहकर्मियों से बेहतर तालमेल बनेगा! नेटवर्किंग और टीमवर्क करने से सफलता मिलेगी! आपके द्वारा दिए गए सुझावों को महत्व मिलेगा! 

कन्या राशि के व्यक्तित्व में सकारात्मक निखार आएगा! आपकी योजनाएं और काम करने का तरीका दूसरों को बहुत पसंद आएगा! नेतृत्व के अवसर प्राप्त होंगे! बुद्धिमानी से आगे बढ़ने, अपनी जिम्मेदारियां निभाने और करियर में बड़े फैसले लेने का यह समय बहुत शुभ है।

बुध गोचर 2025

तुला राशि के लिए यह समय उनके ज्ञान को विकसित कर कुछ नया सीखने का बहुत ही सुनहरा मौका है। विचारों में, नयापन और सोच में दूर दर्शिता आएगी। विदेश या उच्च शिक्षा से जुड़े कार्यों में सफलता के योग हैं!

वृश्चिक राशि के लिए विश्लेषणात्मक  शक्ति मजबूत होगी! कटु निर्णय लेने में सक्षम होंगे! अपनी कुशलता और सूझबूझ से सही निर्णय करने पर लाभ होगा! 

साझेदारियों और संवाद में सुधार होगा। दूसरों के विचार समझने और अपनी बात प्रभावी ढंग से रखने में सफलता मिलेगी। निजी और पेशेवर जीवन में तालमेल बेहतर होगा।

काम में दक्षता और व्यवस्था बढ़ेगी। विचारों को स्पष्ट और व्यवस्थित ढंग से पेश करेंगे। समय प्रबंधन और तर्क-आधारित कार्यों में सफलता मिलेगी।

कुम्भ राशि के लिए, रचनात्मक और कल्पनाशील होने का समय है! कला, लेखन या शिक्षा से जातकों को विशेष रूप से लाभ होगा! साथ ही, स्पष्ट विचार और आकर्षक व्यक्तित्व दूसरों को बहुत प्रभावित करेगा! 

घर-परिवार पर ध्यान बढ़ेगा। संवाद से रिश्ते मजबूत होंगे। पुराने विचारों को नया रूप देने का मौका मिलेगा। वाणी की नरमी से माहौल खुशनुमा रहेगा।

Q. साल 2025 बुध का गोचर कब होने वाला है?

An. बुध दिनांक 6 जून 2025 की सुबह 09 बजकर 15 मिनट पर मिथुन राशि में गोचर करने जा रहे हैं। इस राशि में बुध लगभग 22 जून तक रहने वाले हैं। मिथुन राशि बुध ग्रह की स्वयं की राशि है। इसलिए मिथुन राशि के लिए बुध की यह स्थिति मजबूत स्थिति मानी जाएगी!

Q.बुध के गोचर का कैसा प्रभाव होने वाला है?

An. मिथुन राशि बुध ग्रह की स्वयं की राशि है। इसलिए मिथुन राशि के लिए बुध की यह स्थिति मजबूत स्थिति मानी जाएगी! ज्योतिष की प्रमुख गणना में, बुध ग्रह को बुद्धि का कारक माना जाता है। क्योंकि, यह एकमात्र ऐसे ग्रह हैं, जो आपको बुद्धि, तर्क और बल देकर विभिन्न क्षेत्रों में सफल बनाते हैं!

Q. ज्योतिष में बुध के गोचर का क्या महत्व है?

An. बुध ग्रह अपनी राशि मिथुन में स्वग्रही होकर अपना पूरा प्रभाव दिखाते हैं! यानी ऐसे में, बुध के शुभ प्रभाव से बुद्धि, संवाद और तर्कशक्ति अपने चरम पर होती है। साथ ही, इस गोचर से वाणी, व्यापार, लेखन, और संचार से जुड़े क्षेत्रों को बहुत ही शुभ प्रभाव मिलते हैं!

Q. क्या, बुध सभी राशियों में अच्छे प्रभाव देंगे?

An. हां, चूंकि, मिथुन राशि बुध की स्वराशि है, जहाँ वे सबसे मजबूत स्थिति में होते हैं! यह गोचर मानसिक स्पष्टता, व्यापार और व्यवसाय के लाभ और संवाद से जुड़े क्षेत्रों में सफलता देने का कार्य करते हैं!

Related Post

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *